अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट में वर्ष 2026-27 के लिए 710 अप्रेंटिस सीटों पर प्रशिक्षण का मौका है। इनमें आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 है।


योग्यताः 


ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में ओइटीआई, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिग्री जरूरी है। योग्यता परीक्षा 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में नियमित विद्यार्थी के रूप में पास की होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 31 अक्टूबर 2026 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।



चयन प्रक्रियाः 


शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट से चयन होगा स्टाइपेंड: ट्रेड अप्रेंटिस को 9,600 रुपए, टेक्नीशियन अप्रेंटिस को 10,900 रुपए और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12300 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड देना प्रस्तावित है।


इसमें 10वीं के अंकों का 30 प्रतिशत और आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री के अंकों का 70 प्रतिशत भार रहेगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन/चयन के लिए ट्रेड व विषय के अनुसार 27 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक वॉक-इन प्रक्रिया होगी। स्थान रूम नंबर 123, HRDC, भिलाई स्टील प्लांट, भिलाई, छत्तीसगढ़-490001 है। रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक है। अन्य जानकारी


आवेदन के लिए इस वेबसाइट पर जाएं: sail.co.in/

Post a Comment

0 Comments