अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में 56 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती

डॉ. बाजवा सेंटी दिल्ली ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत कुल 56 पद भरे जाएंगे। इनमें जूनियर असिस्टेंट के सबसे अधिक 40 पद हैं। भर्ती में दो पद प्रतिनियुक्ति तथा शेष पद सीधी नियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी अपडेट देखें।


योग्यताः 



पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। जूनियर असिस्टेंट के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति जरूरी है। जूनियर असिस्टेंट-कम-केयरटेकर पद के लिए इसके साथ सिविल/प्लंबिंग ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी चाहिए। अन्य पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक


वेतनमानः 


चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 से लेवल-12 तक का वेतनमान मिलेगा।


चयन प्रक्रियाः 


उम्मीदवारों को पद के अनुसार परीक्षा/टेस्ट और साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। स्नातकोत्तर, नर्सिंग, लाइब्रेरी साइंस या तकनीकी योग्यता और अनुभव निर्धारित है। पद के अनुसार अधिकतम आयु 27 से 56 वर्ष तक है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। अन्य जानकारी-आवेदन के लिए इस वेबसाइट पर जाएं: aud.delhi.gov.in/

Post a Comment

0 Comments