CRPF में स्पोटर्स कोटा से 521 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

CRPF Bharti 20226  - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद हैं।

भर्ती में बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत 22 खेल शामिल हैं। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 साल होनी चाहिए। जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को अधिकतम 5 साल की आयु छूट मिलेगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी। हेड कांस्टेबल (GD) के लिए वेतन 25500 से 81100 रुपए है। वहीं कांस्टेबल (GD) के लिए 21700 रुपए से 69100 रुपए तक है।


CRPF  में स्पोटर्स कोटा से 521 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे आवेदन


हेड कांस्टेबलः 12वीं पास, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पात्र

इसके लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो या नेशनल गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से खेला हो। IOA के नेशनल गेम्स में मेडल या कम से कम तीसरा स्थान हासिल करने वाले भी पात्र हैं। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पूर्व सैनिकों के लिए सेना की निर्धारित योग्यता मान्य होगी।



कांस्टेबल के लिए 10वीं पास होंगे पात्र


10वीं पास जरूरी है। उम्मीदवार ने जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया हो। नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में मेडल या तीसरा स्थान हासिल किया हो। यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की ओर से मेडल या तीसरा स्थान पाने वाले भी पात्र हैं। इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में पार्ट लेने वाले पात्र हैं।


चयन पहचान जांच, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल और रिव्यू मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपए है। महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments